Report by : e Radio India
Published at :
एसएसपी ऑफिस पर फूट-फूटकर रोया युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। मगरा न्यू बस स्टैंड थाना फलावदा निवासी फैजान पुत्र मुन्नू पुलिस कार्यालय पर उस वक्त फूट-फूटकर रोने लगा जब उसे वहां आने का कारण पूछा गया।

उसने बताया कि उसके बेटे अनस की 16 जून को हत्या कर दी गई थी जिसमें दो नामजक तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के नाम मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि पुलिस ने गिलमान उर्फ मोनू, शाकीर पुत्र मुजीबुर्ररहमान तथा साहिल पुत्र सलीम सैफी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था परंतु अभियुक्त अशरफ पुत्र रहमान अभी तक जेल से बाहर है तथा पीड़ित पर फैसला करने का अबाव बना रहे हैं तथा ऐसा न करने पर दोबारा किसी की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।

मीडिया कर्मियों से अपनी व्यथा बताते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसका कहना है कि मेरे एक बेटे की हत्या कर दी गई और आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। उसे जेल न भेजे जाने से उसको तथा उसके परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस कार्यालय पर दूसरी बार फरियाद लेकर पहुंचा फैजान बेहद मायूस नजर आया और वह फूट-फूटकर रोने लगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›