Report by : News Desk
Published at :
24वीं अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में रोमांचक दौर 24वीं अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में रोमांचक दौर
विज्ञापन
विज्ञापन
  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। मेरठ जोन मेरठ की 24वीं अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, योगा एवं टेबल टेनिस(महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2021 का आयोजन सोमवार से बुधवार तक पुलिस लाइन्स गाज़ियाबाद में कराया जा रहा हैं। आज प्रतियोगिता का शुभारंभ जितेंद्र कुमार सिन्हा माननीय जिला एवं सत्र न्यायधीश जनपद गाज़ियाबाद द्वारा किया गया हैं।

प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 8 जनपदों की टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया हैं। जबकि, कतिपय कारण से जनपद बागपत द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया हैं। आज प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हैंडबॉल जनपद हापुड़ और गौतमबुध नगर के मध्य खेला गया हैं। जिसमें, जनपद गौतमबुद्धनगर ने हापुड़ को 8-10 से हराया तो वहीं वॉलीबॉल का प्रथम मैच जनपद बुलंदशहर व जनपद मुजफ्फरनगर के मध्य से खेला गया हैं।

जिसमें, जनपद बुलंदशहर ने मुजफ्फरनगर को 2-0 सैट से हराकर प्रतियोगिता के आगे चरणों में दर्पण किया गया हैं। इस अवसर पर डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक, एसपी ग्रामीण ईरज राजा, आईपीएस सहायक संदीप मीणा, एसपी ट्रैफिक/पुलिस लाइन्स रामानंद कुशवाहा, सीओ प्रथम लाइन्स महिपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक/पुलिस लाइन्स उदय सिंह, एसआई सहायक अरुण कुमार, विजय कुमार शर्मा नारायण सिंह स्टोर प्रभारी भी उपस्थित रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›