• सुल्तानपुर
  • तस्कर की हत्या में चार पर मुकदमा

    sultanpur e radio india

    सुलतानपुर। सुल्तानपुर में चांदा कोतवाली क्षेत्र के सिहौली में गांजा तस्कर की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    ये मामला सिहौली गांव का है। पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत रामगंज निवासी सुशील यादव (22) बुधवार देर शाम अपने तीन दोस्तों के साथ सुल्तानपुर के चांदा थाना अंतर्गत सिहौली गांव के पास शौच के लिए आया था।

    जहां संदिग्ध अवस्था में उसे गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। उसने फोन कर साथियों को घटना की सूचना दी। उसके बाद तत्काल उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min