Report by : Neha Singh
Published at :
मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ

दिल्‍ली एनसीआर समेत वेस्‍ट यूपी के जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया था। जिसके बाद रविवार देर रात रिमझिम बारिश ने दस्‍तक दी। और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मेरठ समेत सहारनपुर मुजफ्फरनगर व बिजनौर में बारिश न होने से भीषण गर्मी से जूझ रहा था।

लेकिन रात में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। वहीं सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की समस्‍या भी आई है। अब मौसम विभाग ने भी अलर्ट किया है कि आगे मौसम कैसा रहेगा।

रविवार को आसमान में बादलों की दस्‍तक से मौसम में बदलाव हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कल का न्‍यनतम तापमान 32 ड्रिग्री से उपर रहा तो वहीं रात के तापमान में और गिरावट आई। बारिश आने से मौसम में ठंड़क का एहसास हुआ।

जिससे लोगों को सुकून की नींद आई। सुबह की बारिश से मेरठ के कई इलाकों व कालोनियों में पानी भर गई हैं। सड़के तालाब जैसी नजर आ रहीं हैं। वहीं आसपास के जिलों में भी ऐसी समस्‍या बनी हुई है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इस दौरान कहीं कम तो कहीं ज्‍यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी। दिन भर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। रात 11:00 बजे के बाद रिमङिाम फुहारे पड़ना आरंभ हुई।

मौसम विभाग में दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 और 20 को बारिश की सम्भावना है। रविवार को बादल छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36 पॉइंट 6 डिग्री रहा। मालूम हो कि पिछले एक अर्से से भीषण गर्मी व उमस के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बारिश को लेकर उम्मीदें लगाए रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›