Report by : Neha Singh
Published at :
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को बन गए लुटेरे
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए तीन युवक राहगीरों से लूटपाट करने लगे। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर आरोपितों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से मोबाइल, एटीएम व नकदी बरामद हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाला का बाजार स्थित शीशमहल निवासी रजत सिंघल एक कंपनी में अकाउंटेंट है।

शनिवार रात वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी बीच एक बुजुर्ग ने उनसे लिफ्ट मांगी। बुजुर्ग को विक्टोरिया पार्क के पास उतारकर वह आगे चल दिए। जैसे ही वह प्रोफेसर कालोनी के पास पहुंचे तो तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर आरोपितों ने उनसे मोबाइल व पर्स लूट लिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। करीब पचास से ज्यादा फुटेज खंगालने पर आरोपितों की पहचान मन्नू राजपूत निवासी नेहरूगर थाना नौचंदी, दिनेश चौहान उर्फ हनी निवासी हनुमानपुरी, सूरजकुंड व हरीश निवासी आर्यनगर थाना सिविल लाइन के रूप में हुई।

इन्हें पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दिन में वह फूड डिलीवरी का काम करते थे। गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए सेलरी कम पड़ती थी। इस वजह से वह रात के समय लूटपाट करने लगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›