Report by : News Desk
Published at :
IACM Conclave 2022: देशभर के सात सौ डॉक्टर्स करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

IACM Conclave 2022: इंडियन एसोसियेशन ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन का 28वा वार्षिक अधिवेशन राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 नवम्बर से 13 नवंबर तक आयोजित होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है की ऐसे राष्ट्रीय स्तर के एसोशियेशन के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन अनुमंडल स्तर के शहर राजगीर में हो रहा है। आयोजन को लेकर स्थानीय कमिटी के लोग काफी उत्साहित है।

स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के सभी प्रांतों से डॉक्टर और पीजी स्टूडेंट्स भाग लेंगे और ज्ञान का आदान-प्रदान करेंगे| इस बार अधिवेशन में लगभग 600 से 700 चिकित्सक भाग लेंगे और करीब 250 पीजी स्टूडेंट्स भी अपना उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस कांफ्रेंस के आयोजक सचिव डॉ. सुजीत कुमार, अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार (पटना) से और एवम कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह हैं। साथ ही साथ आयोजन समिति में डॉ. दिनेश कुमार सिन्हा, डॉ.इंद्रजीत कुमार, डॉ.परुषोतम कुमार, डॉ. मिथलेस प्रसाद, डॉ. रश्मि नारायण एवम बिहारशरीफ के तमाम फिजिशियन -और डॉक्टर इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

अधिवेषण के मुख्य अतिथि डॉ बीबी ठाकुर एवं उदघाटन कर्ता पद्म श्री पुरस्कृत डॉ एसएन आर्या होंगे।देश के जाने माने चिकित्सक डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ गिरीश माथुर, डॉ एके गुप्ता, डॉ पीके चौधरी, डॉ कमलेश चौधरी, डॉ डीपी सिंह सहित सैकड़ो मशहूर डॉक्टर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे हैं।

  • ई रेडियो इंडिया के लिए राजगीर, बिहार से एसके भारती की रिपोर्ट
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›