Report by : Neha Singh
Published at :
MTV लव स्कूल के जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन,
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी की दुनिया से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल एमटीवी के शो लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन हो गया। खबर के मुताबिक जगनूर का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है।जगनूर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने दुख जाहिर किया है।

आपको बता दें कि जगनूर ने निधन से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह खूबसूरत लोकेशन और पिरामिडों को देखते हुए नजर आ रहे हैं। जगनूर अनेजा ने मिस्र में आखिरी सांस ली। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा था।

उन्होंने लिखा मेरी विश लिस्ट में एक सपना पूरा हुआ। जगनूर अनेजा ने एमटीवी लव स्कूल के पहले सीजन में भाग लिया था।जगनूर अनेजा ने इस शो में हिस्सा अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संग रिश्ते सुलझाने के लिए हिस्सा लिया था

लेकिन इस दौरान भी उनकी बात नहीं हुई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। जगनूर का इतनी कम उम्र में इस दुनिया से जाना टीवी की दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है। हाल ही में टीवी और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ था।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›