Report by : Neha Singh
Published at :
गहना वशिष्ठ का बड़ा बयान, कहा-जल्द करूंगी सबको एक्सपोज
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति के अलावा गहना वशिष्ठ का नाम भी सामने आया था। इस मामले में सबसे पहले गहना वशिष्ठ की ही गिरफ्तारी हुई थी लेकिन हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी।

अब हाल ही गहना वशिष्ठ ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुझे पहले दिन से ही फंसाया जा रहा है। हम बोल्ड और इरोटिक कंटेंट बनाते थे जिसे पोर्न नहीं कहा जा सकता।

https://www.youtube.com/watch?v=ltwobGKRzys

गहना ने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म के लिए अभी कोई सेंसरशिप नहीं है। अगर कोई चीज बंद दरवाजे में की जा रही है तो इसमें कोई इजाजत की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। गहना ने कहा कि मेरे खिलाफ बोलने के लिए लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया है।

मैं जल्द ही सबको एक्सपोज करूंगी। मैं रॉ फुटेज के जरिए सच्चाई सामने लेकर आऊंगी। आपको बता दें कि कई मॉडल्स ने भी गहना वशिष्ठ पर गंभीर आरोप लगाए थे।वहीं राज कुंद्रा को भी इस मामले में जमानत मिल गई है। कोर्ट ने राज कुंद्रा की रिहाई के वक्त कहा इस मामले की जांच लंबी चलेगी और वह सबूतों से छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›