Report by : News Desk
Published at :
Jaunpur News: तालाब किनारे बच्ची का मिला नग्न शव
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में बुधवार को तालाब किनारे आठ साल की बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मछलीशहर इलाके के पुलिस उपाधीक्षक अतर सिंह ने बताया कि प्रयागराज जिले के नवाबगंज के रहने वाले बंजारा परिवार अपने कुनबे के साथ गांव में बने पंचायत घर के पास सालों से रह रहे हैं । बालिका के पिता का कहना था कि बेटी मंगलवार रात खाना खाकर सो गई थी।

सुबह में चार बजे वे उठे तो वह बिस्तर से गायब थी, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे, तभी, घर से 200 मीटर दूर एक तालाब के किनारे उसकी लाश नग्न अवस्था में मिली।उन्होंने बताया कि परिजनों ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि जांच हर पहलू पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी ।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›