Report by : Nisha Pal
Published at : Updated at :
Mayawati: पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन देने के लिए कर्नाटक रवाना होंगी मायावती
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

चुनावो का दौर शुरू हो चुका है… ऐसे में सभी नेता अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे है तो वहीं मायावती भी अपनी पार्टी का भरपूर समर्थन कर रही हैं…. जिसके चलते मायावती शुक्रवार को कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन देने और रैली करने के लिए कर्नाटक रवाना होंगी।

आपको बता दें कि मायावती शुक्रवार शाम को बैंगलुरु पहुंचने के बाद चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। पैलेस ग्राउंड में आयोजित इस रैली के समापन के बाद वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। माना जा रहा है कि पंजाब को छोड़कर देश में कहीं भी किसी भी विरोधी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की नीति के तहत बसपा कर्नाटक में भी अकेले ही अपनी पार्टी के बूते पर चुनाव लड़ रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›