मेरठ ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वत का आरोप, ईवीज चौराहे का

WhatsApp Image 2026 09 01 at 11.06.45 AM
e radio india meerut

मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक वायरल वीडियो ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईवीज चौराहे का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में बाइक पर बैठे एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर पैसे लेते हुए नजर आने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि चालान नहीं काटने के बदले पुलिसकर्मी ने पैसे लिए।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली और कथित वसूली को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि मेरठ पुलिस या ट्रैफिक विभाग इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करता है या नहीं और जांच में सामने आता है कि वीडियो में दिख रहा मामला आखिर क्या है।