• सुल्तानपुर
  • बदमाशों ने मारी जवान को गोली, फिर हुआ कुछ ऐसा

    बदमाशों ने मारी जवान को गोली, फिर हुआ कुछ ऐसा

    सुलतानपुर में बदमाशों ने रविवार की देर शाम कुड़वार थाने से ड्यूटी कर लौट रहे PRD जवान को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर ASP अरुण चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने PRD जवान का वीडियो X पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है।

    कुड़वार थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा सरकौड़ा गांव निवासी PRD जवान रंजीत कुमार तिवारी (30) ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। वो सरकौड़ा ग्राम सभा के पास बाइक से पहुंचे। तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनके ऊपर पिस्टल से गोलियां दाग दी। गोली पीआरडी जवान के पेट में जा लगी और वो बाइक से गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनके चेहरे पर भी हमला किया। घटना को अंजाम देकर बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins