Report by : Pratima Shukla
Published at : Updated at :
Mister Meerut and Mister UP बॉडी बिल्डिंग में दिखा युवाओं का जलवा Mister Meerut and Mister UP बॉडी बिल्डिंग में दिखा युवाओं का जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

Mister Meerut and Mister UP बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने खूब जौहर दिखाए। इस दौरान लोग हैरत होकर प्रतिभागियों को देखते रहे। रविवार 22 जनवरी को हेल्थ केयर बॉडी बिल्डिंग सोसायटी के बैनर तले मिस्टर मेरठ व मिस्टर यूपी प्रतिस्पर्धा का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस ऑडिटोरियम में किया गया। संस्था के अध्यक्ष रईस अहमद व महासचिव अलीमुद्दीन की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जलवा
  • मिस्टर मेरठ व मिस्टर यूपी की ट्रॉफी पर अलीमुद्दीन के बॉडी बिल्डरों का कब्जा
  • मिस्टर मेरठ मेन फिजिक्स और मिस्टर मेरठ मसल्स मैन बन शादाब ने किया मेरठ का नाम रोशन

Mister Meerut and Mister UP बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता लगभग 200 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। शादाब फिटनेस के अंदर मिस्टर मेरठ ओवरऑल चैंपियन बने व यूपी में मिस्टर यूपी बेस्ट POSER का खिताब हासिल किया और ललित मिस्टर यूपी मसल्स मैन बने। बताया जा रहा है की दोनों ही चैंपियन जैनविन फिटनेस जिम के डायरेक्टर व पूर्व मिस्टर यूपी रहे अलीमुद्दीन की देखरेख में ही कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे।

Mister Meerut and Mister UP बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को सफल बनाने में अल्ताफ अहमद, डॉक्टर नजमुल नबी, डॉक्टर चिकारा, डॉक्टर प्रवीण, विनीत जैन, विकास पंडित, डॉक्टर शारिक, दिलशाद अहमद, रेहान खान, वसीउद्दीन उस्ताद सगीर आदि लोग मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›