• देश
  • MP CM Shivraj Chauhan ने मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    kkhkuuhu

    भोपाल, एजेंसी। MP CM Shivraj Chauhan: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए आज कहा कि यह वे नहीं करते, जमाना कहता है। श्री चौहान ने अपने ट्वीट के लिए कहा ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, यह हम नहीं कहते, ज़माना कहता है।

    21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन केंद्र सरकार लगवाएगी, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूँ।’मुख्यमंत्री ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए कहा ‘मध्यप्रदेश में 21 जून को सुबह 10 बजे से 7,000 वैक्सीनेशन सेंटर्स में एक साथ वैक्सीनेशन का महाअभियान प्रारम्भ किया जाएगा।

    प्रत्येक सेंटर में एक प्रेरक होगा जो प्रतिष्ठित लोगों में से एक होगा। 21 जून को ही लगभग 10 लाख डोज़ नागरिकों को लगाने का हमारा लक्ष्य है।’ उन्होंने कहा ‘21 जून से वैक्सीनेशन का महाअभियान प्रारम्भ होगा। हमारा मिशन है कि हम दिसंबर माह तक सभी पात्र नागरिकों का वैक्सीनेशन पूर्ण कर लेंगे। मैं चाहता हूँ कि हमारी युवा शक्ति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाए। अगर बेटे-बेटी जागें, तो मध्यप्रदेश की दिशा बदल देंगे।’

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins