• मेरठ
  • Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की समीक्षा बैठक ली

    Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal
    • मनोज मिश्र || मेरठ

    Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष में 3 से 05 फरवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के लिये नोडल अधिकारियों को नामित किया है।

    गौरतलब है कि, 4 फरवरी को समस्त शहीद स्मारकों पर वन्देमातरम् समूह गायन तथा सायं 6ः30 बजे शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने हैं।

    इस दौरान Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने अपर नगर आयुक्त को प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए अन्य गतिविधियों के संबंध में विभिन्न विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

    Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने बैठक आहूत कर सभी नोडल अधिकारियों को सौपें गये दायित्वों के संबंध में दिशा निर्देश दिये। इन निर्देशों में शहीद स्मारकों के आस-पास विशेष सफाई व्यवस्था, शहर के प्रमुख नालों व ढलाव घरों की साफ-सफाई एवं विशेष सैनेटाईजेशन तथा शहीद स्मारकों की रंगाई-पुताई व मरम्मत, पब्लिक एड्रे्स सिस्टम से समुचित प्रचार-प्रसार शहीद स्मारकों पर लाईटिंग एवं उनको सुसज्जित किया जाना शामिल है।

    Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने किया एसटीपी का निरीक्षण

    Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने 72 एम.एल.डी. एस.टी.पी. का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय परियोजना प्रबंधक, उत्तर प्रदेश जल निगम, सहा0 अभियन्ता, नगर निगम मेरठ भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने 24 घण्टें एस.टी.पी. चलाये जाने एवं किसी भी दशा में अनट्रीटेड पानी काली नदी में न डाले जाने हेतु निर्देशित किया गया।

    Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने किया एसटीपी का निरीक्षण
    Nagar Ayukt Meerut Manish Bansal ने किया एसटीपी का निरीक्षण
    PUPSVM
    image description
    e service mantraAdvt3Full
    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins