Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
डांस व खूबसूरती का तड़का लगाएंगी निया शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का 10वां सीजन प्रसारित होने वाला है, जिसे लेकर डांस दीवानों में भारी उत्साह है। खास बात यह है कि टेलीविजन जगत की खूबसूरत व बोल्ड बेब निया शर्मा इस सीजन में अपनी खूबसूरती और डांस का तड़का लगाती दिखाई देंगी।

उनके साथ-साथ फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान और अन्य कुछ जाने-पहचाने चेहरे भी इस बार पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान और निया शर्मा उन कुछ सेलिब्रिटीज की लिस्ट में हैं, जिन्हें मेकर्स ने सबसे पहले एप्रोच किया। फिलहाल हिना के साथ अभी भी बातचीत फाइनल दौर में है तो निया की इस शो के लिए एंट्री पक्की हो चुकी है।

वहीं, खबर है कि ‘झलक दिखला जा’ के लिए जजों के नाम पर भी मुहर लग चुकी है। इस सीजन में माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर जजों की कुर्सियां संभालेंगे। उम्मीद की जा रही है कि हर बार की तरह इस बार भी यह शो सुपर डुपर हिट होने वाला है।

निया शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी कुछ प्रमुख धारावाहिकों में- एक हजारों में मेरी बहना है, इस प्यार को क्या नाम दूं, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जमाई राजा, नागिन 3, नागिन 5 आदि हैं। निया ने 2020 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो फेयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया’ का खिताब भी जीता है।

वहीं, जी5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज जमाई राजा 2.0 सीजन 2 में रवि दूबे के साथ निया की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›