• देश
  • श्री आलोक कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद की ओर से

    WhatsApp Image 2026 09 02 at 9.58.47 PM
    e radio india meerut

    आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह हम सब के लिए आनंद की बात है कि पूज्य गोविंद देव गिरी जी महाराज अब श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री होंगे। हम पूज्य गोविंद देव गिरि जी महाराज को महामंत्री का दायित्व ग्रहण करने पर श्रद्धापूर्वक शुभकामनाएं देते है। हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हम सबके लिए मार्गदर्शक होगा।
    श्री महेश भागचंदका जी श्री रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सिपाही रहे है। बाद में भी वे श्री अशोक सिंघल फाउंडेशन के द्वारा पूज्य अशोक सिंघल जी और हिंदुत्व के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका ट्रस्टी और ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष होना ट्रस्ट के लिए बहुत लाभदायक होगा।
    अधिवक्ता श्री मदन मोहन पांडेय, श्री राम जन्मभूमि की न्यायिक लड़ाई में एक समर्पित अधिवक्ता रहे हैं। उनके तप का श्रीरामजन्मभूमि के मुकदमा जीतने में विशिष्ट योगदान है। अब ट्रस्टी के रूप में उनकी नियुक्ति से ट्रस्ट को उनकी विधिक दृष्टि और अनुभव का अत्यंत लाभ मिलेगा।
    श्रीमती निर्मला यादव जी ट्रस्टी बनी हैं। इससे हिन्दू समाज के कई वर्गों का ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व हो गया है। यह नियुक्ति नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। सीताराम जी की इस पवित्र भूमि के कार्य में मातृशक्ति की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके समावेश से ट्रस्ट के कार्यों में एक नई संवेदनशीलता, दृष्टि और समग्रता आएगी।

    मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति: ट्रस्ट ने एयर मार्शल श्री जितेंद्र मिश्र जी को ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वे एक अत्यंत वरिष्ठ, सम्मानित एवं अनुभवी व्यक्तित्व हैं। उनका विशाल अनुभव ट्रस्ट के कार्यों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाएगा। हम उन्हें भी हार्दिक बधाई देते है।

    विश्व हिन्दू परिषद को पूर्ण विश्वास है कि इन अनुभवी सदस्यों के जुड़ने से ट्रस्ट भव्य श्री राम मंदिर के कार्यों को और अधिक दक्षता से पूर्ण करेगा और अयोध्या से रामराज्य का रास्ता प्रशस्त होगा।
    जय श्री राम!

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins