सूरजकुंड पार्क में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

WhatsApp Image 2026 09 02 at 8.28.47 PM
e radio india meerut

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पार्क में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी आरोपियों का पता लगा मामले में कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए लगभग 30 सेकेंड के वीडियो में एक पार्क में युवकों का एक झुंड बेरहमी से एक युवक को घेर कर उसे पीटता हुआ नजर आ रहा है। लगभग आधा दर्जन युवक एक युवक को घेर कर लात-घूंसो से उसे जमकर पीटते हैं। पिटाई के दौरान युवक के कपड़े भी फट जाते हैं। इसी बीच युवक अपनी जान बचाकर भाग खड़ा होता है। वायरल वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पार्क का बताया जा रहा है। पार्क में अन्य व्यक्ति भी मौजूद हैं। मगर, कोई भी पिट रहे युवक की मदद के लिए सामने नहीं आता। वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने आरोपियों का पता लगा उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।