• गाजियाबाद
  • ऑपरेशन खुशी: पुलिस ने गुमशुदा हुए 2 बच्चों को महज 3 घंटों में किया बरामद

    ऑपरेशन खुशी: पुलिस ने गुमशुदा हुए 2 बच्चों को महज 3 घंटों में किया बरामद

    गाज़ियाबाद। आपको बता दें कि थाना मोदीनगर निवासी मोहनलाल पुत्र धर्मपाल ने रविवार रात्रि थाना मोदीनगर पुलिस को मौखिक सूचना देते हुए बताया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री और 9 वर्षीय पुत्र अचानक कहीं गुम हो गया हैं, जिन्हें काफी ढूंढने का प्रयास किया गया हैं, लेकिन वह कहीं नहीं मिल पाए हैं।

    गौरतलब है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन खुशी अभियान के अंतर्गत थाना मोदीनगर पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और गुम हुए दोनों बच्चों को महज तीन घंटो में ढूंढ निकाला गया और उन्हें दिल्ली गेट मेरठ से बरामद कर लिया गया हैं।

    थाना मोदीनगर प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा दोनों बच्चों को महज तीन घंटों के भीतर बरामद कर उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर परिजन और क्षेत्रवासी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min