Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
सरकारी कर्मचारियों को 5 मिनट रोजाना करना होगा योगा
विज्ञापन
विज्ञापन
  • नई दिल्ली

आयुष मिनिस्ट्री की तरफ से एक नया योगा एप बनाया गया है, जो आपके रूटीन वर्क और हेल्प प्रोफोशनल से जुड़ा रहेगा। यह प्रोटोकॉम खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित एक एप्लिकेशन – वाई- ब्रेक डाउनलोड करने के लिए कहा है, जिसमें पांच मिनट का योग प्रोटोकॉल इनबिल्ट है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने दो दिन पहले जारी एक आदेश में सभी मंत्रालयों से इस एप को बढ़ावा देने को कहा है। “वाई-ब्रेक (योग ब्रेक) प्रोटोकॉल के उपयोग और उपयोग के बारे में जागरूकता

फैलाने के लिए और सभी क्षेत्रों के लिए कार्यबल के बीच आवेदन करने के लिए, भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों से वाई- के उपयोग को बढ़ावा देने का अनुरोध किया जाता है।

योग प्रोटोकॉल और ऐप को मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा (एमडीएनआईवाई) के सहयोग से बनाया गया है, जो कि एक ऑटोनॉमस बॉडी है। यह आयुष मिनिस्ट्री के तहत काम करती है।

साथ ही कई अन्य इंस्टीट्यूट जैसे कृष्णामचारी योगा मंदिर चेन्नई मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बेलुर मैथ, निमहंस-बैंगलोर और कैवल्याधाम हेल्थ और योगा रिसर्च सेंटर-लोनावला ने इस ऐप को बनाने में मदद की है।

योगा एक्सपर्ट का कहना है कि लोग ऑफिस में घंटों लगातार काम करते हैं। हालांकि लोगों को काम के दौरान छोटा ब्रेक लेना चाहिए। जिससे स्ट्रेस को कंट्रोल रखा जा सकेगा।

इसका असर ना सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी पड़ेगा। ऐसा देखा जाता है कि कारपोरेट प्रोफेशनल्स को अधिकतर वर्क स्ट्रेस और नकरात्मक इंपैक्ट देखा जाता है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›