Report by : Neha Singh
Published at :
पुलिस ने पकड़ी अवैध असलाह फैक्ट्री, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में अवैध असलाह फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है। अवैध असलाह फैक्ट्री में तैयार हथियारों की डिमांड चुनाव के दौरान हो रही थी। मेरठ में तैयार अवैध असलाह का कारोबार अनलाइन फैला था। आरोपी आनडिमांड हथियारों का आर्डर लेकर असलाह तैयार कर बेच रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुहैल गार्डन स्थित आम बाग के पास एक मकान में दबिश देकर तमंचा फैक्ट्री चलाने वाले फुरकान व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस टीम ने मौके से तैयार तमंचे और बंदूक, कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। समर गार्डन चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला ने हथियार सप्लायर फुरकान (50), समीर, सरताज के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुहैल गार्डन के पास एक खंडहर मकान में अवैध तमंचे तैयार हो रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मकान में दबिश दी। जहां पर पुलिस टीम को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। इतने सारे अवैध हथियार देखकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस की पूछताछ में सरगना फुरकान ने बताया कि चुनाव को लेकर अवैध असलाह तैयार किए जा रहे थे। चुनाव के दौरान तमंचों की डिमांड अधिक है। जिन्हें सोशाल मीडिया के माध्यम से बेचा जा रहा था।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›