• उत्तर प्रदेश
  • फीचर्ड
  • प्रयागराज में तिरंगा बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा राज्य विश्वविद्यालय

    प्रयागराज में तिरंगा बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा राज्य विश्वविद्यालय
    • राज्य विश्वविद्यालय में निकली तिरंगा बाइक रैली
    • कुलपति ने किया रैली का नेतृत्व
    • NCC-NSS स्वयंसेवकों समेत छात्र हुए शामिल
    e radio india meerut

    प्रयागराज। तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं… ये देश की आन, बान और शान है। आजादी के 80वें वर्ष की ओर बढ़ते भारत में जब हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति का संदेश दे रहा है, तो प्रयागराज में भी राष्ट्रभक्ति का ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे और सड़कों पर दौड़ती बाइकों का काफिला… प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यानी रज्जू भय्या राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित तिरंगा बाइक रैली ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

    प्रयागराज के नैनी स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या राज्य विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।

    रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से हुई। कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने रैली का उद्घाटन किया और स्वयं इसका नेतृत्व भी किया। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी और एनसीसी-एनएसएस के स्वयंसेवक इस रैली में शामिल हुए।

    प्रयागराज में तिरंगा बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा राज्य विश्वविद्यालय

    इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा था, वहीं देशभक्ति के गीत और राष्ट्रप्रेम से जुड़े स्लोगन रैली में जोश भर रहे थे।

    रैली के दौरान कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह बाइक रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

    विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन से शुरू हुई यह रैली मुख्य द्वार से होते हुए सड़वा पुलिस चौकी के रास्ते छिवकी रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंची। इसके बाद सरस्वती हाईटेक सिटी होते हुए रैली विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पर पहुंचकर संपन्न हुई।

    रैली में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीता यादव, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, कला संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर विवेक कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

    प्रयागराज में तिरंगा बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा राज्य विश्वविद्यालय

    इसके अलावा डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय, डॉ. अतुल कुमार वर्मा, डॉ. युवराज सिंह, डॉ. अक्षय भट्ट और डॉ. धीरज पांडेय सहित विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षक भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

    रैली में एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ पूरे उत्साह से हिस्सा लिया।

    रैली का संदेश सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा। विश्वविद्यालय की ओर से इस आयोजन के जरिए राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। वहीं रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना औद्योगिक और थाना नैनी की पुलिस ने विशेष इंतजाम किए।

    कुल मिलाकर प्रयागराज में आयोजित यह तिरंगा बाइक रैली स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती नजर आई। तिरंगे के साथ निकला यह काफिला लोगों को यही याद दिलाता रहा कि आजादी सिर्फ इतिहास का हिस्सा नहीं… बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की पहचान है।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1 mins