Report by : News Desk
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh and Aliya Bhatta Film Prem Kahani: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है।
रणवीर और आलिया ने फिल्म ‘गली बॉय’ में साथ काम किया था। एक बार फिर से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ नजर आयेगी। चर्चा है कि बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें रणवीर और आलिया की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म का नाम ‘प्रेम कहानी’ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने कहानी और डायलॉग को लिख कर पूरा कर लिया है।इस फिल्म के साथ करण चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने वाले हैं। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। सेट डिजाइनिंग और अन्य पहलुओं का सब काम प्रोग्रेस में है। म्यूजिक सेटिंग्स की शुरुआत हो चुकी है यह एक रोमांटिक गाथा होगा। इसमें दर्शकों को अच्छा संगीत सुनने को मिलेगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›