Report by : Neha Singh
Published at :
ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल करेंगे शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद यह कपल सितंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधेगा। इसके पहले दोनों साल 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते दोनों ने अपनी शादी को आगे बढ़ा दिया था।

दिल्ली और मुंबई में होंगे फंक्शन
नई रिपोर्ट्स में यह खुलासा किया है कि कपल शादी सितंबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में करेगा। शादी के दो फंक्शन होंगे, इसमें से एक मुंबई में और दूसरा फंक्शन दिल्ली में होगा। ऋचा-अली की शादी में सिर्फ कपल के परिवार के लोग, रिश्तेदार और उनके बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी का हल्दी और मेहंदी फंक्शन काफी ग्रैंड होगा।

ऋचा-अली की लव स्टोरी
ऋचा और अली की पहली मुलाकात 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋचा ने ही अली को प्रपोज किया था। ऋचा के इस प्रपोजल का जवाब देने में अली ने तीन महीने का समय लिया था। दोनों ने अपने रिलेशन को लगभग 5 साल तक सीक्रेट रखा था। दोनों ने अपने सीक्रेट रिलेशन को ऑफिशियल विक्टोरिया और अब्दुल के वर्ल्ड प्रीमियर में किया था।

शादी का सोचते हैं तो कोरोना बढ़ने लगता है- ऋचा
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में ऋचा से शादी को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि हम जब शादी की प्लानिंग करते हैं तो कोरोना के केसेस लगातार बढ़ने लगते हैं। हमने 2020 में शादी करने की सोची थी, लेकिन कुछ समय बाद पैंडेमिक आ गया और पूरा प्लान कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद हमने 2021 में करने का प्लान किया तो कोरोना की दूसरी लहर आ गई।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›