Report by : editor
Published at :
Samajvadi Party Meerut: कार्यकर्ताओं ने मंहगाई का किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

  • नितिन कुमार, मेरठ

बढ़ती तेल की कीमतों पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बैल की सवारी निकालकर विरोध किया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से देश में लगातार तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है इससे साफ जाहिर है कि सरकार आम जनता का खून चूसने में जुट गई है।

एक ओर लॉकडाउन से व्यापार चौपट हो गया तो दूसरी ओर तेल की कीमत में बढ़ोतरी होने से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। बैल बुग्गी पर सवार होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में रैली निकाली।

आपको बता दें कि सरदार परविंदर सिंह ईशू कैंट विधानसभा मेरठ से समाजवादी पार्टी के मजबूत नेताओं में से एक हैं। लॉकडाउन में भी उन्होंने गरीबों के लिए भोजन वितरण एवं पशुओं के लिए चारे का प्रबंध निरंतर करते आ रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›