• सुल्तानपुर
  • सपा नेता का हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

    सपा नेता का हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
    • वैवाहिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा पर थिरके जिला पंचायत सदस्य, पिस्टल से दागी गोलियां

    सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। अभी महिला सेक्रेट्री द्वारा लाईसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग का मामला थमा भी नहीं था कि अब यहां जिला पंचायत सदस्य का फायरिंग करते वीडियो सामने आया है। तीन दिनों में इस प्रकार की दो घटनाओं ने यह तो साबित कर दिया है कि खराब पुलिसिंग के चलते यह चलन आम हो रहा है।

    मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के कतकौली का है। यहां बब्लू यादव के यहां वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसमें सपा जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव व प्रसपा जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव दोनों ही पहुंचे थे। शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। दोनों ही नेता महिला के साथ थिरकने और ठुमके लगाने लगे। थोड़े समय के बाद सपा जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव ने पिस्टल निकाल कर हवा में गोलियां दाग दी। जिसका वीडियो सामने आया है।

    पुलिस भी अब मामले में जांच कर रही है। लेकिन अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर तीन दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ब्लॉक में तैनात सेक्रेट्री महिमा सिंह का लाईसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

    खबर प्रकाशित होने पर पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर सेक्रेट्री महिमा सिंह के पति दिव्यांशु सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दिव्यांशु सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जबकि महिमा सिंह की पुलिस को अभी तलाश बाकी है। वही बुधवार को सेक्रेट्री महिमा को सीडीओ के निर्देश पर निलंबित भी किया गया है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min