Report by : Pratima Shukla
Published at :
एस.एस.पी मेरठ द्वारा डॉ गंभीर हुए सम्मानित एस.एस.पी मेरठ द्वारा डॉ गंभीर हुए सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। यातायात सुरक्षा माह का समापन समारोह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अप्लाइड साइंस ऑडिटोरियम में आज दिनाक 4.02.23 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ गंभीर की पुस्तक “आओ रोके दुर्घटनाएं” (काव्य संग्रह) का विमोचन एस.एस.पी रोहित सजवान जी,एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह जी,आरटीओ कुलदीप जी,राजकुमार जी ,एस.पी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव जी आदि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ गंभीर को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग, यातायात विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग के समस्त अधिकारी तथा कई स्कूल के बच्चे तथा कई एन.जी.ओ की उपस्थिति रही।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›