Report by : Neha Singh
Published at :
बॉयफ्रेंड अर्सलान से जल्द शादी कर सकती हैं सुजैन
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान अक्सर अपने-अपने रिलेशनशप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब खबर आ रही है कि इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में ऋतिक रोशन अपने बच्चों, फैमिली और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शामिल होंगे। बॉलीवुड लाइफ के एक सूत्र ने कहा, “सुजैन और अर्सलान बहुत मैच्योर हैं।

दोनों जानते हैं कि वे अपनी बाकी की जिंदगी एक साथ बिताना चाहते हैं। इसलिए दोनों शादी करना चाहते हैं। वहीं सुजैन ने भी दूसरी बार शादी करने को लेकर गंभीरता से विचार कर लिया है। दोनों साधारण और छोटे रूप में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। कोई भी बड़ा समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही शामिल होंगे।”

ऋतिक भी कर सकते हैं गर्लफ्रेंड सबा से शादी
सूत्र ने यह भी बताया कि ऐसी चर्चा थी कि ऋतिक रोशन अपनी लेडीलव सबा आजाद के साथ शादी करने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कपल ने यह तय नहीं किया है कि वह शादी करना चाहते भी हैं या नहीं। हालांकि, यह तय है कि सुजैन अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी, बस डेट फाइनल होना बाकी है।

सुजैन-अर्सलान और ऋतिक-सबा साथ में करते हैं पार्टी
बता दें कि सुजैन-अर्सलान और ऋतिक-सबा को अक्सर साथ में पार्टी करते स्पॉट किया जाता है, चारों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी बन गए हैं। सुजैन-अर्सलान लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप को अभी कुछ महीने ही हुए हैं।

ऋतिक और सुजैन का साल 2013 में हुआ था तलाक
ऋतिक और सुजैन साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों अपने बच्चों रेहान और रिदान की परवरिश एक-साथ मिलकर कर रहे हैं। अक्सर दोनों को बच्चों के साथ छुट्टियां मानाते भी स्पॉट किया जाता है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›