Report by : Santram Pandey
Published at :
सुलतानपुर/लखनऊ। योगी 2.0 शपथ ग्रहण समारोह में सुलतानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे ओम प्रकाश बजरंगी की टीम बुलडोज़र के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंची। टीम में मुख्य रूप से संजय तिवारी, आनन्द शुक्ला व टीम बजरंगी के अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम बजरंगी ने कहाकि राज्य के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल भी अपराध और अपराधियों के लिए काल साबित होगा, उन्होनें कहाकि बाबा का बुलडोजर निकल पडा़ है, अपराधी, माफिया या तो प्रदेश छोड़कर चले जाएगें या फिर घरों में बैठ जाएगें।

