Report by : Santram Pandey
Published at :
मेरी गुठली मेरा पेड़ अभियान का लोगो जिलाधिकारी ने किया लांच
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने वन विभाग मेरठ के सहयोग से “मेरी गुठली मेरा पेड़” अभियान जिलाधिकारी आवास से शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी दीपक मीना ने अभियान का अधिकारिक लोगो क्लब टीम के साथ अपने आवास पर लांच किया और कहा कि फलों को खाने के बाद अधिकाधिक मेरठवासी उनकी गुठलियों को क्लब के गुठली केंद्रो पर जमा कराएं और कहा कि जीवन की भागदौड़ के बीच एनवायरमेंट क्लब और वन विभाग की यह मुहिम अत्यंत सराहनीय है जिसमें प्रतिभाग कर हम अपना पर्यावरण के प्रति दायित्व निभा सकते हैं।
मौके पर क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया ने बताया कि डीएम व क्लब की ओर से मेरठवासियों से यह अपील की गई है कि आम, जामुन आदि गुठली वाले फलों को खाने के बाद उनकी गुठलियों को फेंकने के बजाय उन्हें क्लब को जमा कराएं, आगे चलकर क्लब वन विभाग के सहयोग से उन गुठलियों से पेड़ उगाएगा।
जो गुठलियां लोगों के लिए कचरा हैं वे हमारे लिए कंचन (सोना) है। और बताया कि मेरठ में माधवपुरम दिल्ली रोड़, फाजलपुर रोहटा रोड़, न्यू नंदपुरी कंकरखेड़ा में गुठली केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर मेरठवासी सुबह 9 से सायं 7 बजे के बीच अपनी गुठलियां क्लब सदस्यों को 29 जून 2022 तक जमा करा सकते हैं।
गुठली जमा कराने वाला व्यक्ति क्लब के नंबर 9457950841 पर कॉल कर गुठली केंद्र सही पता भी जान सकता है। मास्क लगाकर जो आएगा केवल उसकी गुठलियां ही स्वीकारी जाएंगी। 30 जून 2022 को क्लब को प्राप्त हुईं सभी गुठलियों को वन विभाग को सौंपा जाएगा, जिनसे आगामी दिनों में पेड़ उगाकर ‘कचरे से कंचन’ पद्धति के प्रति भी समाज को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर आज डीएम आवास पर क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया, अजय, विराट गुलाटी, हर्ष राय, प्रियांशु पत्रेवाल, सार्थक पाराशर आदि मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›