Report by : News Desk
Published at :
17 अक्तूबर को होगा हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्तूबर को होगा। पहले इसकी तारीख 15 अक्तूबर तय थी। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने समारोह की तैयारी के लिए 10 सदस्य कमेटी गठित कर दी है। नायब सैनी का सीएम बनना तय है। वहीं उनके साथ 10 से 11 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

भाजपा बहुमत में है हालांकि तीन निर्दलीय विधायकों सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के पक्ष में अब 51 सदस्य हो गए हैं। सरकार को समर्थन की घोषणा करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

पिछली सैनी सरकार के दस में से आठ मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। ऐसे में नई सरकार में नए चेहरों को माैका दिया जा सकता है। दिवंगत बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे। पार्टी के अंदर इसको लेकर कोई शंका नहीं है। पीएम मोदी व शाह अपनी रैलियों में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री का चेहरा बता चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है। हालांकि डिप्टी सीएम के फार्मूले को लेकर पार्टी के अंदर चर्चा शुरू हो गई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›