Report by : Neha Singh
Published at :
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये आयुर्वेदिक टिप्स और घरेलू उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली, कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसी चीज है जो शरीर सेल्स, हार्मोन और दूसरे विटामिनों के निर्माण में जरूरी भूमिका निभाता है। समस्या तब शुरू होती है जब हम फैट वाला खाना खाने से एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है। जिसे शरीर बाहर निकालने में मुश्किल होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए, आयुर्वेद कई सुझाव देता है जिसमें दूसरी तकनीकों के अलावा खाने में परिवर्तन, योग आसन, श्वास तकनीक और हर्बल सप्लीमेंट शामिल हैं।
पोषण विशेषज्ञ और वेलनेस एक्सपर्ट करिश्मा शाह ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने के लिए कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक टिप्स दी हैं।

यहां देखें आयुरवेदिक टिप्स और घरेलू उपाय

1) खाने और लाइफस्टाइल में चेंज- कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए कफ को मैनेज करना बेहद जरूरी है। इस मामले में एक कफ संतुलन खाना जरुरी है। साथ ही अगर आप आलसी हैं तो ये भी कोलेस्ट्रॉल के लिए स्वस्थ नहीं हो सकता है।

2) धनिये के बीज- धनिया के बीज का इस्तेमाल लंबे समय से अलग तरह के आयुर्वेदिक उपचारों में किया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये बीज फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये बीज आपके शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक बेहतरीन उपाय हैं।

3) मेथी दाना- ​​मेथी के बीज खाने में स्वाद जोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। मेथी के बीजों का इस्तेमाल उनके औषधीय गुणों के लिए कई सालों से किया जाता रहा है। ये बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं और इनमें एंटी डायबिटीज, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं।

4) तेल खाना कम करें- ताड़ के तेल और नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के जोखिम को बढ़ा सकता है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›