• लाइफस्टाइल
  • सेक्स के 48 घंटे बाद तक रहता है ये फायदा, ऐसे पता चलती है रिश्ते की गहराई

    after sex glow stays 48 hours reveals a study 1663842446 jpg

    मुंबई। क्या सेक्स चेहरे पर ग्लो लाता है? ये बात आपने मजाक में सुनी होगी लेकिन इस पर हुई स्टडी में हैरान करने वाले रिजल्ट्स सामने आ। इस ग्लो को पोस्टकॉइटल ग्लो कहते हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि इंटरकोर्स के 48 घंटे बाद तक ये ग्लो का असर आप पर रहता है। यह स्टडी जर्नल साइकोलॉजिकल साइंस में छप चुकी है। वैज्ञानिकों को यह बता था कि सेक्स के दौरान ऑक्सीटोसिन हॉरमोन निकलता है। इसका असर और फायदा कितने वक्त तक रहता है, यह जानने के लिए स्टडी की गई तो इंट्रेस्टिंग नतीजे मिले।

    स्टडी में ये निकला नतीजा

    साइंटिस्ट Andrea Meltzerand ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह स्टडी की थी। इस स्टडी में नए शादीशुदा लोगों के दो ग्रुप बनाए गए। पहले ग्रुप में 96 जोड़ियां थीं और दूसरे में 118। उनसे अपनी सेक्शुअल ऐक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए कहा गया। ऐवरेज कपल ने 14 दिन में 4 बार सेक्स किया। नतीजा यह निकला कि स्टडी में हिस्सा लेने वालों की उम्र, सेक्स की फ्रीक्वेंसी जो भी हो, सेक्शुअल सेटिसफैक्शन सेक्स के दो दिन बाद तक रहता है। इससे ग्लो भी ज्यादा रहता है।

    ये भी हैं फायदे

    सेक्स के बाद ग्लो से वैज्ञानिकों ने और भी निष्कर्ष निकाले। जिनका आफ्टर ग्लो अच्छा था वे अपने रिश्ते में खुश थे। इस स्टडी के अलावा भी सेक्स के फायदों पर अक्सर जरनल्स आते रहते हैं। सेक्स के दौरान ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे ब्लड वेसेल्स खुलती हैं। यह वजह भी होती है कि चेहरे पर ब्लश और ग्लो नजर आता है। कई एक्सपर्ट्स सेक्स को वजन कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज मानते हैं।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins