Report by : Santram Pandey
Published at :
बिना फीस विवि में पास हो गए तीन हजार छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। कॉलेजों द्वारा परीक्षा फॉर्म कंफर्म नहीं किए जाने के बावजूद चौ. चरण सिंह विवि में तीन हजार से अधिक छात्र परीक्षा शुल्क दिए बगैर प्रोन्नत हो गए। कॉलेजों से कंफर्म नहीं होने पर ऐसे छात्रों का नाम रिकॉर्ड में नहीं पहुंचा, जबकि वे प्रोन्नत की मार्कशीट लेकर फॉर्म भरने कैंपस पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कैंपस में छात्र फॉर्म के लिए पहुंचे, लेकिन बाकी दिनों के सापेक्ष भीड़ कम रही। फिलहाल विवि ने एनईपी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई है। अब केवल यूजी-पीजी प्राइवेट के परीक्षा फॉर्म 26 मार्च तक भरे जाएंगे।
परीक्षा समिति की बैठक आज
विवि में आज परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें फॉर्म में आ रही दिक्कतों के साथ ही एनईपी की परीक्षा कराने, एकल विषय और कोरोना संक्रमण के दौरान परीक्षा देने में विफल रहे छात्र-छात्राओं पर निर्णय होने की उम्मीद है।
पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के सममन्वयक नियुक्त
चौ. चरण सिंह विवि में जल्द प्रस्तावित पीएचडी के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए समन्वयक की नियुक्ति कर दी है। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने डीएसडब्लयू प्रो. भूपेंद्र सिंह को एंट्रेंस टेस्ट का समन्वयक बनाया है। विवि जल्द ही टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मार्च के अंतिम हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट जारी
विवि ने विभिन्न विषयों में चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र विवि वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›