Report by : News Desk
Published at :
विक्की-कैटरीना की शादी में खटपट? दोनों के बीच जमकर होती है बहस
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली । विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने लंबे समय तक सीक्रेट डेट करने के बाद 2021 में शादी की थी। विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छावा और लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान मीडिया के साथ एक्टर ने अपनी शादी के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं।

शादी के बाद मैं जितना मैच्योर हुआ हूं- विक्की कौशल

विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छावा और लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में है। इस बीच एक्टर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। विक्की कौशल ने बताया कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी करने के बाद चीजें कैसे बदल गईं हैं।

शादी के बाद झटके से सब कुछ बदल गया

विक्की कौशल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से 2021 में शादी की थी। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘शादी के बाद आप कभी भी एक जैसे इंसान नहीं रह सकते। किसी के साथ जीवन जीना शुरू करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। शादी से पहले सब कुछ आपके बारे में होता है। आपका शेड्यूल, आपका नजरिया- सब आपका होता है। जब आप शादीशुदा होते हैं, तो यह ‘हम’ ही होता है जो आपकी व्यक्तिगत जरूरतों से ऊपर हो जाता है।’

‘33 सालों में नहीं 2 साल में मैच्योर हुआ हूं’

विक्की कौशल ने आगे बताया, ‘दो लोगों को एक-दूसरे के डिसीजन से सहमत होना जरूरी होता है। तभी आप अंदर से खुश और शांत रह पाते हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि शादी के बाद मैं जितना मैच्योर हुआ हूं, वैसे मैं अपने लाइफ के 33 सालों में नहीं हो पाया।’

विक्की-कैटरीना की इस बात पर होती है बहस

विक्की कौशल ने बताया कि कैटरीना कैफ में कितना पेशेंस है और वे उन्हें चीजों को एक अलग नजरिए से देखने देती हैं।विक्की ने कहा, ‘10 में से 8 बार मुझे ऐसा लगा कि इस बात का एक अलग नजरिया भी था, लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ा हुआ था। वो भी बेकार की बातें जैसे ऑनलाइन कौन सा खाना ऑर्डर करना है, कहां छुट्टियां मनानी है। अब हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं और जो बेस्ट होता है वो करते हैं।’ इसके अलावा, विक्की कौशल ने बताया कि वह जिद्दी हैं, जबकि कैटरीना काफी इमोशनल हैं। विक्की कौशल ने कहा कि कैटरीना के साथ रहना सबसे बेस्ट फीलिंग है।

विक्की- कैटरीना का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में देखा गया था। वहीं विक्की कौशल सैम बहादुर में नजर आए थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›