Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई

लखनऊ, राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के हाथों में रहेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने लोक भवन, विधान भवन, एयरपोर्ट न्यायालय सहित बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपीएसएसएफ फोर्स का गठन किया था। इसकी पांच यूनिट तैयार कर ली गई है।

उन्होंने यह बताया कि लोकभवन की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के जवानों के साथ गेट नम्बर तीन, सात और नौ पर यूपीएसएसएफ की जवानों को लगा दिया गया है। एडीजी पीएसी एस प्रताप के निर्देश पर यह फोर्स कार्य कर रही है। जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से एके-47 का एडवांस एमपी-5 गन मुहैया करायी गई है।

इसके अलावा इन जवानों के पास स्कैनर और अन्य जरुरी हथियार से लैस है। उन्होंने यह भी बताया कि पांच यूनिट में लखनऊ के अलावा यह फोर्स प्रयागराज, गोरखपुर और सहारनपुर में तैनात किया गया है। छठवीं यूनिट अयोध्या में तैनात की जाएगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›