• मेरठ
  • Meerut News: हमलावरों के खिलाफ कार्यावाही की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचा एसएसपी कार्यालय

    b6fa7cfd cef4 409d b47e a69a1c879a8a

    Meerut News: फलावदा थाना क्षेत्र के जूड़ वाला मोहल्ले का रहने वाला शौरव कुमार एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां पहुंचकर उसने बताया कि शुक्रवार को पौने दस बजे के करीब उसे एक मोबाईल नंबर से फोन आया और उससे कुछ काम की बात कहकर उसे घर के बाहर आने के लिए कहा।

    जब वह घर से बाहर गया तो अंकित, अनुराग, धीरे, रामनिवास, बालेश्वर व अन्य लोगों ने उसको गाली देनी शुरू कर दी और उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उसके सिर में लोहे के पंच व धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और उसकी आंखों पर गंभीर चोटें आई।

    शोर शराबा सुनकर पीड़ित शौरव के माता पिता बाहर आये तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और शौरव की मां के कपड़े भी फाड़ दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में भी की लेकिन कोई कायर्वाही नही हुई। जिसके चलते पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्यवाही किये जाने की मांग की।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins