Report by : News Desk
Published at :
विपक्ष एकता को डराने-धमकाने की केंद्र की कोशिश होगी नाकाम : ललन सिंह विपक्ष एकता को डराने-धमकाने की केंद्र की कोशिश होगी नाकाम : ललन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना। बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक शुरू होने से पूर्व तमिलनाडु में एक मंत्री के ठिकानों पर ईडी की हुई छापेमारी के खिलाफ बिहार में सत्ता पक्ष केंद्र पर हमलावर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार को ट्विट करते हुए लिखा हैकि वह ईडी और सीबीआई के किसी कार्रवाई से नहीं डरते हैं।

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भी ट्विट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है देश के 99 प्रतिशत लोगों ने 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है और यह हो कर रहेगा।उन्होंने एक बार फिर से भाजपा के वाशिंग मशीन का जिक्र करते हुए कहा कि यहां अरबों रुपये के घोटाला करने वालों को वाशिंग मशीन में डालकर सदाचारी बनाया जा रहा है।

ललन सिंह ने ट्विट कर केंद्र पर हमला करते हुए लिखा है कि ‘अपने पालतू तोतों के जरिए देशवासियों के हित में विपक्ष की चट्टानी एकता को डराने, धमकाने और तोड़ने की हर कोशिश नाकाम होगी। देश की जनता सब देख रही है कि कैसे अरबों रुपये के घोटाले वाले भ्रष्टाचारियों को भाजपाई वॉशिंग मशीन में डालकर सदाचारी बनाया जा रहा है और विपक्षी नेताओं के विरुद्ध पालतू तोतों का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। देश के 99 फीसदी लोगों ने 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है और यह होकर रहेगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›