• उत्तर प्रदेश
  • जौनपुर
  • मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

    jag

    जौनपुर। 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई समितियों द्वारा अभियान चलाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक तथा समिति के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कई गांव में पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा काफरपूर से मतदाता जागरूकता रैली प्रारंभ हुई जो पतहना, मिर्चा गांव से होते हुए जफराबाद विधानसभा के दुधौरा, आरा गांव तक चलाई गई। इस दौरान समिति के तमाम कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने अधिकार तथा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में मल्हनी बाजार में समिति के कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए मतदाता जागरूकता पत्र बांटा। इस दौरान समिति के संस्थापक शिवा वर्मा ने लोगों को 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं, बल्कि आपकी शान है। देश की पहचान है। लोकतंत्र की जान है और आपके अधिकार का सम्मान है, इसलिए हम सब मिलकर लोकतंत्र का सम्मान करेंगे तथा निर्भय होकर मतदान करेंगे। इस अभियान मे पंकज यादव, अभिषेक, विकास यादव, अंकित सोनकर, कल्लू यादव, विजय यादव समेत समिति के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 mins