Report by : News Desk
Published at :
वुशू खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक, राज्यमंत्री ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ, संवाददाता

उत्तर प्रदेश की सब जूनियर वूशु टीम ने 21वी सब जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में 14 पदक जीतकर उपविजेता टीम का खिताब अपने नाम किया, 25 से 31 मार्च के बीच तमिलनाडू के कन्याकुमारी में आयोजित। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से आए लगभग 800 खिलाड़ियों ने अपने अलग-अलग वजन भार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कि उत्तर प्रदेश टीम के पहले से ही चयनित 26 खिलाड़ियों ने अपने अलग-अलग इवेंट में प्रतिभाग किया, और 2 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, 8 कांस्य पदक, अपने नाम किये।

जिसमें शास्त्रीनगर के फ़िट एंड फ़ाइट जिम के दो वूशू खिलाड़ियों शौर्य 36 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक, ख़ुशी कश्यप 42 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के मेरठ वापस लौटने पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री डाॅ. सोमेन्द्र तोमर ने शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं कोच नेहा कश्यप और विकेश चौहान सहित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और उज्ज्वल भविष्य कामना की।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›