Report by : Santram Pandey
Published at :
बंजर जमीनों पर भी चले योगी का बुलडोजर : राकेश टिकैत
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से कहा,बंजर जमीनों को ठीक कर स्टेडियम बनाए जाएं
मेरठ। आईजी प्रवीण कुमार से मिलने के लिये मेरठ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कमिश्नरी पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब योगीका बुलडोजर चल ही रह है तो वह बंजर जमीनों पर भी चले जिससे वहां स्टेडियम तैयार किए जा सके। ताकि खिलाडियों की फौज तैयार हो सकें।
बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आईजी प्रवीण कुमार से मिलने के आये थे। वहां से लौटते वक्त कुछ देर के लिये कमिश्नरी पार्क पर रुक गये। राकेश टिकैत को देखकर मीडिया भी उनके पास पहुंचे।मीडिया से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि उन्हें 1988 का वह कमिश्नरी चौराहा याद आ गया जब यहां पर एक आंदोलन हुआथा। उन्होंने कहा कि कमिश्नरी जगह पूरी तरह घिर चुकीहै। कोई बड़ा आंदोलन यहां पर होना मुश्किल है। ऐसे में सरकार को बाईपास पर ही कोई ऐसी जगह निर्धारित करनी चाहिए । उन्होंने कहा प्रदेश में योगी का बुलडोजर जब चल रहा है तो वह ऐसी जगह चले जिससे बंजर जमीनों को साफ किया जा सके ऐसी जगह पर स्टेडियम बनाए जा सकें। वहां पर स्टेडियम को तैयार किया जाए जिससे खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार हो सके। महंगाई पर बोलते हुए किसान नेता ने कहा सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के प्रयास करने चाहिए इससे आम आदमी की जेब ढीली हो रहाहै। किसानों के आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि सरकार उनकी मांग को मान लें उनका यही प्रयास रहता है। आंदोलन कभी खत्म नहीं होते है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›