Report by : Santram Pandey
Published at :
जीटीबी तिराहे पर टेंपो पलटा, दीवान स्कूल के छात्र की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र में जीटीबी स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर को स्कूली बच्चों से भरा टेंपो सड़क पर पलट गया। टेंपो चालक ने एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कट मारा। इसके कारण टेंपो का बैलेंस बिगड़ गया और पहिया डिवाइडर पर चढ़ने के कारण टेंपो पलट गया।
टेंपो में सवार 6 बच्चे घायल हो गए गंभीर घायल हो गए। अगस्तय पुत्र कौशलेंद्र निवासी न्यू मोहनपुरी को गंभीर हालत में केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अगस्त्य दीवान स्कूल में छात्र 6 के छात्र थे। परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया है। बाकी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल टेंपो चालक शारिक को हिरासत में लिया है
न्यू देवपुरी निवासी कौशल उपाध्याय का 13 वर्षीय बेटा अगस्त्य भारद्वाज दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। मंगलवार को छुट्टी होने के बाद अगस्त्य भारद्वाज अपने साथियों के साथ घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ। स्कूल से ऑटो घर के लिए निकल गया। जीटीबी तिराहे पर छात्रों की भीड़ सड़क पर चल रही थी। सड़क पर चल रहे छात्रों को बचाने के चक्कर में आटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। आटो पर बाहर की साइड बैठे अगस्त्य भारद्वाज आटो के नीचे दब गया। अगस्त्य में की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें आई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›