Report by : eradioIndia.com
Published at : Updated at :
© कांग्रेस की 4th लिस्ट में 27 जाबांज उतरेंगे चुनावी मैदान में, यूपी की सात सीट पर प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
  • संवाददाता, नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 4 राज्यों की 26 सीटों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 1 सीट के लिए 27 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। कांग्रेस की चौथी सूची में केरल की 12 सीटों, उत्तर प्रदेश की 7 सीटों, छत्तीसगढ़ की 5 सीटों, अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की 1 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। शशि थरूर कसभा चुनाव 2019 में केरल की अपनी वर्तमान तिरुवनंतपुरम सीट से ही चुनौती पेश करेंगे। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नाबाम टुकी पश्चिम अरुणाचल सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

congres के लिए इमेज परिणाम

पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस का टिकट कटा

उत्तर प्रदेश में कैराना से हरेंद्र मलिक, बिजनौर से इंदिरा भट्टी, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से बृजेन्द्र सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोषी से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए तीन बार में कुल 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के वी थॉमस ने एर्नाकुलम सीट से टिकट नहीं मिलने पर निराशा जताई और अपनी पार्टी पर निशाना साधा। पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस की चौथी लिस्ट में किन-किन उम्मीदवारों को मिला है टिकट…?

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›