खरखौदा मोड़ पर 4.20 क्विंटल संदिग्ध खोया नष्ट

WhatsApp Image 2026 09 08 at 5.22.20 PM
e radio india meerut
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने वाहन रोककर की जांच
  • जांच के लिए खोया के तीन नमूने लिए

अस्वच्छ हालत में मिला खोया जब्त

मेरठ। जिलाधिकारी मेरठ के आदेश और सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. वैद्यप्रकाश मिश्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान कार्रवाई की। खरखौदा मोड़, मोदीनपुर में एक वाहन को रोककर उसमें रखे खोया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वाहन में भंडारित खोया संदिग्ध और अस्वच्छ स्थिति में पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह तोमर ने जांच के लिए खोया के तीन नमूने संग्रहित किए।

WhatsApp Image 2026 09 08 at 5.22.39 PM

अधिकारियों के अनुसार वाहन में करीब 4 क्विंटल 20 किलोग्राम खोया भंडारित था। संदिग्ध एवं अस्वच्छ स्थिति में रखे पाए गए इस खोया को जब्त कर मौके पर नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य मिलावटी, संदिग्ध और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री एवं आपूर्ति पर रोक लगाना है। विभाग द्वारा लिए गए तीन नमूनों को जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की गई है।

समस्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह तोमर द्वारा की गई। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही गई है।