• उत्तर प्रदेश
  • जान खतरे में पाकर पिता ने दर्ज कराया दो बेटों पर केस

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गुलाब बाड़ी में रहने वाले बुजुर्ग हाजी इंतेखाब अहमद अपने दो बेटों से ही परेशान हैं। जायदात पर कब्जा करने के लिए बेटे अपने पिता पर ही हमला कर रहे हैं। उन्हें घर से निकालने की कोशिश की जा रही है।

    बेटों से परेशान इंतेखाब ने खुल्दाबाद थाने में बेटे रिजवान राशिद और एहतेशाम राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बुजुर्ग का कहना है कि दोनों बेटे उनकी हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min