Report by : Neha Singh
Published at :
आईआरसीटीसी करायेगा लखनऊ से अण्डमान की हवाई यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) लखनऊ अण्डमान टूर पैकेज 23 से 28 सितम्बर (05 रात्रि एवं 06 दिन) लांच किया जा रहा है। जिसमें एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 65,900 रुपये निर्धारित किया गया है।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज में कोलकाता में कालीघाट मन्दिर एवं विक्टोरिया मेमोरियल, पोर्टब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, कोरबाइन कोव बीच, ऐतिहासिक सेलुलर जेल में लाइट एण्ड साउण्ड शो, समुर्द्रिका (नेवल मैरीन) म्यूजियम एवं सागरिका इम्पोरियम, हैवलॉक में राधानगर बीच व कालापत्थर बीच एवं बाराटांग आइलैण्ड आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा कराया जायेगा।

इस टूर पैकेज के यात्रियों के लिये लखनऊ से फ्लाइट द्वारा कोलकाता एवं कोलकाता से पोर्टब्लेयर के साथ ही साथ वापसी यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट द्वारा की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों/रिजॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी।

एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 65,900/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 53,785 प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 53,295 है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 49,335/- (बेड सहित) एवं मूल्य रू0-46,620 (बिना बेड के) होगा। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›