Report by : Neha Singh
Published at :
लखनऊ, हल्की बारिश तो हो रही है, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार है। बुधवार को भी प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई। सामान्य ढंग से औसत बारिश बुधवार के दिन 7.3 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन छह मिमी ही बारिश हुई। अभी तापमान भी अधिकांश जिलों का तीस के आसपास तक पहुंच रहा है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस वाराणसी का रहा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सबसे अधिक बारिश चित्रकूट में 30 मिमी हुई। वहीं, बलरामपुर में 28.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गयी, जबकि बरेली में 25.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसी तरह सुलतानपुर में 24.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई। अधिकतम तापमान की बात करें तो उनमें प्रयागराज 35 डिग्री, झांसी 32 डिग्री, लखनऊ 34.4 डिग्री, मेरठ 33.1 डिग्री, मुरादाबाद 33, मेरठ का 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया।

