Report by : News Desk
Published at :
jayaprada and azam khan
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सपा नेता पर बोला जमकर हमला, पद्मावत देखती हू तो खिलजी की याद आती है

मेरठ। मेरठ मे एक कार्यक्रम में पहुंची फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा नेता पर बडा हमला बोला है। उन्होंने कहा है आजम खान को अपने कर्मो की सजा मिल रही है। उन्होंने कहा. एक जमाना था, जब अल्लाह के बाद आजम खान ही धरती पर थे। ये सोच ही गलत थी। आप भगवान नहीं हो सकते हैं। दूसरों का सम्मान करना सीखे। अब बाप.बेटा का घमंड चकनाचूर हो गया। बेटे को भी अपने पिता के कर्मों की सजा मिल रही है।

जयाप्रदा ने कहा कि अब आजम खान का चैप्टर राजनीति में खत्म हो चुका है। इससे लोगों को सीख है कि दूसरों के साथ कैसा बर्ताव करे, राजनीति में भी सोच.विचार कर बोलें। पार्टी, कानून से बढ़कर कोई नहीं है। लेकिन आजम ने जो किया। उसके लिए उन्हें भुगतना पड़ रहा है। आजम ने खुद को ही नहीं, अपने बेटे को भी गलत रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया।

अपनी जनरेशन बर्बाद कर दी।

जयाप्रदा ने कहा. बेटे अब्दुल्ला को भी अपने पिता के कर्मों की सजा मिल रही है। आज मुख्यमंत्री योगी की बेहतर कानून व्यवस्था का राज है।
2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर इस सीट से भाजपा का कमल खिलेगा। रामचरितमानस पर कहा कि श्री राम भगवान हैं। उन पर या उनसे जुड़े ग्रंथ पर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।

जयाप्रदा ने कहा कि जब 2019 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी, तब आजम खान ने अभद्र टिप्पणियां कर अपमानित किया था। ठुमके लगाने वाली व नाचने गाने वाली तक कहा। उनकी इस बात से मुझे बहुत पीड़ा हुई थी। जयाप्रदा ने कहा कि मैं जब पद्मावत मूवी देखती हूं तो आजम खान की याद आती है। वो बिल्कुल खिलजी की तरह लगते हैं। उनका व्यवहार, महिलाओं के प्रति असम्मान की भावना और आतंक आजम खान की याद दिलाते हैं। हालत ये है कि सपा के नेता महिलाओं को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं, इन सब पर अखिलेश यादव चुप रहते हैं।

जया प्रदा ने कहा कि अब वह राजनीति के साथ.साथ ओटीटी चैनल पर जल्द रिलीज होने जा रहे वेब सीरीज फातिमा में किरदार निभा रही हैं। बताया कि इस सीरीज द्वारा वे अपने जीवन में पहली बार किसी मुस्लिम कैरेक्टर को पर्दे पर अभिनीत करने जा रही हैं। जयाप्रदा के साथ उनके भाई और दक्षिण फिल्मों के अभिनेता राजा बाबू, भी मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›