• देश
  • पीड़ितों के लिए सांसद दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री गहलोत से की न्याय की गुहार

    27 aug 14 1598523288 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने राज्य सरकार से जयपुर की इन बेटियों के मांग पत्र पर तुरंत और ठोस कार्यवाही कराने का आग्रह किया… दरअसल, स्वर्गीय रामप्रसाद मीणा ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और राजनैतिक दबाव के कारण और मानसिक उत्पीड़न का शिकार होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने अपने हक के लिए भरसक प्रयास किया लेकिन नगर निगम जयपुर और प्रशासनिक तन्त्र के हर पायदान पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। जिसके चलते प्रशासन और सरकार के लिए यह शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई।

    उन्होने कहा कि स्वर्गीय रामप्रसाद मीणा की धर्मपत्नी और दोनों पुत्रियां अपने पति और पिता के साथ हुए अन्याय के बदले न्याय की उम्मीद रखती हैं। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता और भविष्य के लिए सरकारी नौकरी में समायोजनाए भ्रष्टाचार करने वाले दोषियों और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग भी की है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए और कोई अन्य परिवार निराश्रित नहीं हो।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 min