Report by : Nisha Pal
Published at :
ई रेडियो इंडिया
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को धदिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में बैठी पहलवान साक्षी मलिक ने 2 दिन पहले नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी थी जिसके बाद आज बृजभूषण दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए और पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया, जिसमें बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है। इसके साथ ही पुलिस ने उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं।
आपको बता दें कि एक महिला डीसीपी की देखरेख में चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस की टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सहायक सचिव डब्ल्यूएफआई विनोद तोमर के बयान भी दर्ज किए गए क्योंकि दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं। बृजभूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डेटा जुटाने को कहा है।

